,

IND vs SA: बाराबाती स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी, सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले खोला राज

IND vs SA: बाराबाती स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी, सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले खोला राज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी–20 मुकाबला आज 9 दिसंबर को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। यह श्रृंखला टी–20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इस श्रृंखला के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच टी–20 मुकाबले खेलने हैं, ऐसे में यह दौरा भारतीय टीम के लिए अभ्यास का बड़ा मंच होगा।

Suryakumar Yadav scores against everyone but not against pakistam claims  former Pakistani cricketer Bhazid Khan asia cup सबके खिलाफ चलते हैं  सूर्यकुमार यादव लेकिन हमारे खिलाफ नहीं...पाकिस्तान ...

सूर्यकुमार यादव ने पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा

मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बाराबाती स्टेडियम की पिच को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कटक की पिच लाल मिट्टी से बनी हुई है, जो उन्होंने यहां पहली बार देखी है। सूर्यकुमार के अनुसार यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है और यदि विकेट में तेजी रहती है तो इसका फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही काली मिट्टी की पिच बेहतर मानी जाती है, लेकिन लाल मिट्टी की यह विकेट भी अच्छा व्यवहार कर सकती है।

कटक में पिछले टी–२० मुकाबले

बाराबाती स्टेडियम में अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को नहीं मिले हैं। इस मैदान पर कुल तीन टी–२० अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को सिर्फ एक में जीत मिली है जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत को यहां एकमात्र जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक प्रभावी नजर आते हैं। शाम के समय ओस गिरने से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है।

टी–20 मुकाबलों में भारत का दबदबा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल तीस मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने अठारह में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने बारह मुकाबलों में बाजी मारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चौदह मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को केवल तीन बार जीत मिली है। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने नौ मुकाबले जीते हैं। इससे पहले खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला भारत ने दो–एक से अपने नाम की थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बाराबाती स्टेडियम की पिच पर यह टी–२० मुकाबला किस दिशा में जाता है और भारतीय टीम इस अहम श्रृंखला की शुरुआत किस अंदाज में करती है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…