,

IND vs PAK फाइनल 2025: क्या सूर्यकुमार यादव दोहरा पाएंगे एमएस धोनी वाला कारनामा?

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs PAK फाइनल 2025: क्या सूर्यकुमार यादव दोहरा पाएंगे एमएस धोनी वाला कारनामा?

BY:.MOHIT JAIN

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान का फाइनल आमने-सामने होगा। टीम इंडिया ने अब तक अजेय रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा मौका

टी20 इंटरनेशनल में भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला सिर्फ दूसरी बार खेला जाएगा। पिछला मौका था साल 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, जब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 5 रनों से जीत हासिल की थी। अब 18 साल बाद सूर्यकुमार यादव के पास वही कारनामा दोहराने का सुनहरा मौका है। अगर भारत यह फाइनल जीतता है, तो सूर्यकुमार यादव एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो सकते हैं।

टी20 रिकॉर्ड और मुकाबले का आंकड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत ने 12 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल तीन मैच जीत पाया। दुबई स्टेडियम में दोनों टीमों ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं। इसके अलावा भारत ने दुबई में कुल 13 टी20 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की है।

फाइनल की तारीख और स्थान

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है, और टीम इंडिया अपने आक्रामक खेल और संतुलित गेंदबाजी के दम पर फाइनल में उतर रही है।

टीम इंडिया की दबदबा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा है। समूह चरण और सुपर 4 में पाकिस्तान को भी भारत ने मात दी है। टीम के यह लगातार प्रदर्शन फाइनल में भारत के पक्ष में मजबूती पैदा करता है।

28 सितंबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान फाइनल सिर्फ मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का एक अहम पल होगा। सूर्यकुमार यादव के लिए यह मौका है कि वह एमएस धोनी की तरह टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला सकें और अपनी कप्तानी में यादगार उपलब्धि दर्ज करें।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा