IND vs NZ: 36 साल बाद टीम इंडिया को भारत में हराकर न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 8 विकेट से दर्ज की जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs NZ

IND vs NZ: बेंगलुरू में हो रहे पहले टेस्ट मैच में भारत न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हार गया है। 5 दिन के टेस्ट मैच में 4 दिन ही खेल हो सका, जिसमें न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। रविवार को पांचवे दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन चाहिए थे जिसे न्यूजीलैंड ने मात्र 2 विकेट खोकर ही बना लिया। अब देखना ये होगा कि क्या न्यूजीलैंड की टीम भारत की धरती में इस सीरीज को जीतकर इतिहास रच पाएगी?

इस मैच में भारतीय टीम की शुरूआत कुछ अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया की पहली पारी मात्र 46 रन में ही सिमट गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बढ़त बना ली। दूसरे पारी भारत ने कमबैक किया और 462 रन बनाए, जिसके आधार पर कीवियों को 107 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

36 साल बाद न्यूजीलैंड ने जीता टेस्ट मैच
भारत के खिलाफ भारतीय जमी में न्यूजीलैंड की टेस्ट में ये तीसरी जीती है। 36 साल बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में कोई टेस्ट जीता है। भारतीय जमीन में न्यूजीलैंड को पहली जीत साल 1969 में मिली थी। तब कीवी कप्तान ग्राहम डॉलिंग ने नागपुर में भारतीय टीम को 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया। भारत ने इस मैच से पहले अपने घर में ही लगातार छह टेस्ट जीते थे।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,