IND vs BAN: अभिषेक – संजू करेंगे ओपनिंग, जानिए कैसे होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS BAN

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच रविवार को ग्वालियर में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस फैसले का मतलब है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को शीर्ष क्रम पर भेजा जाएगा।

सैमसन 2015 में डेब्यू करने के बाद से ही टीम के अंदर-बाहर रहे हैं। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए आक्रमक बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव का बयान बताता है कि टीम को सैमसन पर भरोसा है, विशेषकर भविष्य में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यह निर्णय अहम है। सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, संजू सैमसन खेलेंगे और अभिषेक शर्मा के साथ सीरीज में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे।
रिंकू और हार्दिक करेंगे विस्फोटक बल्लेबाजी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे तो चौथे स्थान पर रियान पराग खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पांचवें नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उतरेंगे जो दो महीने से ज्यादा समय के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रिकेट में वापसी करेंगे। छठे स्थान पर रिंकू सिंह को मौका मिलेगा।

अर्शदीप करेंगे तेज गेंदबाजी यूनिट का नेतृत्व
बीसीसीआई ने मयंक यादव और हर्षित राणा को आगामी सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया है। आईपीएल 2024 में इन दोनों ने अपनी घातक गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी में माहिर हैं। चार मैचों में उन्होंने सात विकेट हासिल किए थे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा इस बार टी20 टीम में जगह हासिल करने में कामयाब हुए हैं। पिछली बार उन्हें श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया था। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अर्शदीप सिंह करेंगे। वहीं, स्पिनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा होंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,