इंदौर में महिला से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, लाखों रुपए हड़पने के बाद अब धमकियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर की एक कामकाजी महिला ने खुद को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे “कोच असिस्टेंट” की पोस्ट पर नियुक्ति दिलवाने का वादा कर के किश्तों में बड़ी रकम वसूली और अब जब नौकरी नहीं मिली तो आरोपी फोन पर धमकी देने लगा।

पहचान हुई, लालच शुरू हुआ

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2024 में उसकी पहचान विनय कुमार नाम के शख्स से हुई थी, जो इंदौर के स्कीम नंबर 140 में रहता है। उसने खुद को SAI का रेफरी बताया और भरोसा दिलाया कि वह SAI में चल रही भर्ती प्रक्रिया में उसे कोच असिस्टेंट की सरकारी नौकरी दिला सकता है।

पहले 15 हजार फिर 4.60 लाख की डिमांड

बातचीत में विश्वास जमाने के लिए सबसे पहले 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा गया। महिला ने यह रकम भेज दी। इसके कुछ महीनों बाद फरवरी 2025 में विनय ने जॉब प्रोसेस आगे बढ़ाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपए नकद मांगे, जो पीड़िता ने दे दिए।

मेल दिखाकर दिलाया भरोसा, फिर मांगे और पैसे

रकम लेने के बाद आरोपी ने कुछ फर्जी मेल और डॉक्युमेंट्स दिखाए और कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही नौकरी का आदेश मिलेगा। इसी बहाने उसने एक बार फिर से 3 लाख 30 हजार रुपए की मांग की, जो महिला ने अपने जेवर गिरवी रखकर आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

जब सवाल पूछे तो मिली धमकी

लेकिन जब नौकरी को लेकर बार-बार टालमटोल होने लगा तो महिला ने सवाल उठाने शुरू किए। तब विनय ने धमकाने की भाषा में बात करना शुरू कर दिया और खुद के “ऊंचे रसूखदारों” से संबंध होने की बात कहकर डराने लगा।

पुलिस ने लिया आवेदन, जांच शुरू

थक-हारकर पीड़िता ने राजेन्द्र नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का आवेदन लेकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने आरोपी की पृष्ठभूमि खंगालना शुरू कर दिया है।

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में