अहिवारा में सगाई टूटने से आहत युवक ने बाथरूम में काटा गला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
In Ahiwara, a young man hurt by broken engagement slits his throat in the bathroom

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

सुसाइड से दहला परिवार

दुर्ग। जिले के अहिवारा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक ने सगाई टूटने के बाद गहरे तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बाथरूम से नहीं निकला तो टूटा दरवाजा

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सेन (30), वार्ड क्रमांक-2 अहिवारा निवासी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह वह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। घर के बाकी लोग अपने काम में व्यस्त थे। करीब एक घंटे तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया तो भूपेंद्र खून से लथपथ फर्श पर गिरा मिला। उसका गला कटा हुआ था और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस भी सुसाइड का तरीका देख रह गई हैरान

नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि युवक ने ब्लेड से गला काटकर सुसाइड किया है, जो काफी चौंकाने वाला तरीका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अविवाहित था, घर में ही चलाता था किराना दुकान

भूपेंद्र अविवाहित था और अपने माता-पिता व दो भाइयों के साथ रहता था। घर में ही उसकी किराना दुकान थी। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले उसकी सगाई टूटी थी, जिसके बाद से वह चुपचाप रहने लगा था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। दुकान पर भी उसकी रुचि कम हो गई थी।

पुलिस कर रही मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच

फिलहाल पुलिस ने मृतक के मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में तनाव की बात सामने आई है, लेकिन पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के