सम्भल: अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, मस्जिद-मैरेज हॉल-मदरसे पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sambhal: Administration takes action against illegal construction, bulldozer runs on mosque-marriage hall-madrasa

रिपोर्टर : महेश राघव, एडिट- विजय नंदन

संभल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के राय बुजुर्ग गांव में प्रशासन ने सोमवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से बने एक मस्जिद, जनता मैरिज हॉल और मदरसे को चिह्नित कर ढहाने की कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मस्जिद को स्वयं तोड़ने का निर्णय लिया है, जबकि प्रशासनिक टीम ने मैरिज हॉल और मदरसे पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

प्रशासन का कहना है कि इन निर्माणों के खिलाफ शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सुबह से ही राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा। कार्रवाई के दौरान सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

‘अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा’

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून और व्यवस्था के साथ समझौता किसी भी सूरत में संभव नहीं है।

गांव में हलचल, शांति बनाए रखने पर जोर

कार्रवाई के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी कारण अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में