IHM BHOPAL: 7 मिनट 26 सेकेंड में 269.9 फीट लंबा सैंडविच बनाया, भोपाल बना वर्ल्ड रिकॉर्ड का गवाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IHM BHOPAL

REPORT BY: ANIRUDDHA SONONE , EDIT BY: MOHIT JAIN

IHM BHOPAL: भोपाल रविवार को एक अनोखे और ऐतिहासिक रिकॉर्ड का साक्षी बना। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) भोपाल ने 269.9 फीट लंबा और लगभग 8 इंच चौड़ा सैंडविच तैयार कर नया कीर्तिमान रच दिया। यह सैंडविच महज 7 मिनट 26 सेकेंड में बनाया गया। पूरा आयोजन लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की निगरानी में हुआ है। रिकॉर्ड फिलहाल दर्ज कर लिया गया है, हालांकि फाइनल अप्रूवल के लिए 2 से 2.5 महीने का इंतजार करना होगा।

IHM BHOPAL: 300 फीट की टेबल, एडिबल ग्लू से जुड़ी ब्रेड

IHM BHOPAL के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरीन के अनुसार, सैंडविच तैयार करने के लिए करीब 300 फीट लंबी टेबल लगाई गई थी। 24 इंच लंबे ब्रेड लोफ्स को विशेष रूप से तैयार किए गए एडिबल ग्लू की मदद से जोड़ा गया, जिससे 269.9 फीट लंबा एकसमान ब्रेड बेस तैयार किया जा सका। यह प्रयोग न सिर्फ भोपाल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखना बनी सबसे बड़ी चुनौती

इतने बड़े सैंडविच में हर हिस्से का स्वाद एक जैसा रखना सबसे कठिन काम था। इसके लिए सभी सब्जियों को एक ही आकार में काटा गया और एक समान रेसिपी अपनाई गई। सैंडविच में 3 तरह की लैट्यूस, कैप्सिकम, 3 प्रकार के बेल-पेपर, पर्पल कैबेज, प्याज, ओलिव्स, जलेपिनो और करीब 5 से 6 तरह के स्प्रेड्स व सॉस का इस्तेमाल किया गया।

रिकॉर्ड नहीं, छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना था मकसद

डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं था, बल्कि छात्रों और फैकल्टी के भीतर यह विश्वास पैदा करना था कि वे असंभव दिखने वाले कार्य भी कर सकते हैं। इस तरह के प्रयोग छात्रों की क्रिएटिव स्किल्स को नई दिशा देते हैं और टीमवर्क की भावना को मजबूत करते हैं।

खाना बनाना सिर्फ पेशा नहीं, सेवा का माध्यम

प्रिंसिपल सरीन का कहना है कि खाना बनाना केवल एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में गेस्ट को भगवान माना जाता है और सेवा का अवसर सबसे बड़ा सौभाग्य होता है। इसी सोच को छात्रों में विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं। खास बात यह है कि डॉ. सरीन स्वयं IHM भोपाल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने वर्ष 1994 में इसी संस्थान से पढ़ाई की थी और आज वहीं प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत हैं।

IHM BHOPAL का रिकॉर्ड से पुराना नाता

IHM भोपाल इससे पहले भी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुका है। संस्थान ने पहले 100 फीट और फिर 223 फीट लंबे सैंडविच बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 269.9 फीट लंबा सैंडविच बनाकर उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

6 टीमों में बंटे छात्र, 2 महीने की तैयारी

इस मेगा सैंडविच को तैयार करने के लिए छात्रों को 6 टीमों में बांटा गया था। हर टीम को करीब 40 फीट लंबे हिस्से की जिम्मेदारी दी गई थी। डॉ. सरीन के अनुसार, इस रिकॉर्ड के लिए पिछले 2 महीनों से लगातार तैयारी चल रही थी। बिना टीमवर्क और प्लानिंग के ऐसा प्रयोग संभव नहीं था।

लिम्का बुक रिकॉर्ड की टीम ने किया पूरा दस्तावेजीकरण

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने पूरे आयोजन का मैनेजमेंट किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। रिकॉर्ड अभी दर्ज हो चुका है, जबकि फाइनल अप्रूवल आने में करीब 2 से 2.5 महीने का समय लगेगा।

पहले भी बना चुके हैं कई बड़े रिकॉर्ड

डॉ. रोहित सरीन इससे पहले भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने 100 फीट लंबा सैंडविच बनाया था, जबकि 2017 में जालंधर में मात्र 5 मिनट में 228 ऑमलेट तैयार करने का रिकॉर्ड भी दर्ज कराया गया था।

भोपाल में बना यह 269.9 फीट लंबा सैंडविच न सिर्फ एक रिकॉर्ड है, बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और क्रिएटिविटी की बड़ी मिसाल भी बन गया है।

यह खबर भी पढ़ें: MP Weather News: शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा 4.7°C तक पहुंचा

Tansen Samaroh Gwalior: पूर्वरंग ‘गमक’ की संगीत सभा आज

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे