रायगढ़ में IG डॉ. संजीव शुक्ला ने ली समीक्षा बैठक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IG Dr. Sanjeev Shukla held a review meeting in Raigarh

रिपोर्ट: भूपेंद्र ठाकुर
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला पुलिस कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

नए कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा

बैठक की शुरुआत डॉ. शुक्ला ने 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा से की। उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को अपराध नियंत्रण और विवेचना की मजबूत नींव बताया और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा नए कानूनों के तहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है और पुलिस महानिदेशक द्वारा भी इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

डिजिटल तकनीक और फॉरेंसिक सहयोग पर जोर

IG डॉ. शुक्ला ने ई-साक्ष्य, क्राइम मैक्स और नेट ग्रिड जैसे डिजिटल टूल्स के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने फॉरेंसिक टीम की साझेदारी को विवेचना की सफलता के लिए अनिवार्य बताया।

रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली का मूल्यांकन

बैठक में डॉ. शुक्ला ने पिछले छह महीनों में रायगढ़ पुलिस द्वारा किए गए कार्यों का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अधीनस्थों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करें, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करें और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

CCTV कैमरा अभियान की सराहना

IG डॉ. शुक्ला ने रायगढ़ पुलिस के CCTV कैमरा अभियान की विशेष रूप से सराहना की और कहा कि यह नागरिक सहभागिता का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाने और अधिक लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए ताकि शहरी सुरक्षा को नई दिशा मिल सके।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में कई प्रशासनिक और रणनीतिक बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे