मैं हमेशा बहुमुखी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं : पूजा हेगड़े

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : अपनी आगामी फिल्म देवा की रिलीज़ के लिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस पूजा ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। यहां उन्होंने विभिन्न भाषाओं और शैलियों में काम करने के अपने अनुभव साझा किए। पूजा ने कहा, मैं हमेशा बहुमुखी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं। हर फिल्म में कुछ अलग करने का प्रयास करती हूं। अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों में काम करना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। मैंने तमिलनाडु से अपने करियर की शुरुआत की, तेलुगु में प्यार और सराहना मिली, और कर्नाटक से जुड़े होने के कारण मुझे एक विशेष अपनापन भी महसूस होता है। हिंदी फिल्मों में भी दर्शकों का जो समर्थन मिला है, वह मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है। फिल्म देवा में पूजा एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। ट्रेलर में पूजा और शाहिद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिल्म की अपील को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर और फिल्म के पहले गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसने फिल्म को लेकर पहले से ही एक ग्रैंड बज क्रिएट कर दिया है। पूजा ने अपनी यात्रा को लेकर आगे कहा, मैं एक मुंबई की लड़की हूं, लेकिन अलग-अलग भाषाओं में काम करते हुए मुझे जो प्यार और स्वीकृति मिली है, वह मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। मैंने हमेशा अच्छे कंटेंट को प्राथमिकता दी है और अपने मन की बात सुनी है। देवा में पूजा का किरदार न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि उनकी एक्टिंग स्किल्स को भी नए आयाम देता है। शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

मेरे लिए साड़ी या सलवार-कुर्ता में से कौन सा लुक बेहतर होगा : मुमताज...यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री