,

HR News: हरियाणा की टॉप–10 खबरें (27-12-2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image

HR News:

1. पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सुबह घने कोहरे और दिन में धूप खिलने की संभावना जताई है।

2. भाजपा विधायक ने महामंत्री को सार्वजनिक रूप से लताड़ा
फरीदाबाद में कार्यक्रम की सूचना न मिलने पर भाजपा विधायक भड़क गए। उन्होंने पार्टी महामंत्री और जिलाध्यक्ष को अपशब्द कहते हुए सबक सिखाने की धमकी दी।

3. रोहतक में लिव-इन विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या
लिव-इन रिलेशन से नाराज महिला के भाई ने उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या की चश्मदीद लक्ष्मी ने पुलिस को पूरी वारदात बताई।

4. करनाल में रिहायशी इलाके में ओयो होटल पर बवाल
कॉलोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि होटल के कारण छोटी उम्र की लड़कियों की आवाजाही, बाहरी राज्यों की गाड़ियां और संदिग्ध गतिविधियां बढ़ीं।

5. यमुना किनारे हरियाणा–उत्तर प्रदेश सीमा विवाद फिर भड़का
करनाल में पिलर लगाने को लेकर दोनों राज्यों का प्रशासन आमने-सामने आ गया। सीमा तय करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठी।

6. रेवाड़ी में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला
पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती सुनाई। घटना के बाद छात्राएं और स्टाफ दहशत में हैं। आरोपी शिक्षक ने इस्तीफा देने की बात कही है।

7. पहाड़ों की यात्रा से पहले अलर्ट जरूरी
रोहतांग में बर्फबारी हुई है, शिमला-मनाली में जाम की आशंका है। विदेश यात्रा में हरियाणवियों की पहली पसंद थाईलैंड बना हुआ है।

8. कुरुक्षेत्र में 6 मिनट में दो लाख की चोरी
चोर ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये चुरा लिए। वारदात के समय परिवार यमुनानगर गया हुआ था।

9. न्यू ईयर पर हिमाचल में जश्न की तैयारी
शिमला से मनाली तक विंटर कार्निवल, डीजे पार्टियां और खास कार्यक्रम होंगे। होटलों के रेट भी सामने आए हैं।

10. यमुनानगर में शिकायत पर हत्या का मामला
ड्यूटी पर देर से आने की शिकायत करने पर सिक्योरिटी गार्ड ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव उसकी ही बाइक पर ले गया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की