,

कोरोना के 5 साल बाद चीन में आई नई बीमारी, नाम है- HMPV,COVID-19 से कितना अलग है?

- Advertisement -
Ad imageAd image
HMPV कोरोना जैसा है क्या?

HMPV कोरोना जैसा है क्या?

कोरोना का खौफ तो अब तक लोग भूले नहीं हैं और अब चीन से एक और बीमारी की खबर आ रही है। इस नए virus का नाम है HMPV, भारत में भी इसके 8 मामले सामने आ चुके हैं। अब सवाल ये उठता है कि ये वायरस कितना खतरनाक है? कोरोना जैसा है क्या? लॉकडाउन तो नहीं लगेगा? चलिए, सारी बातें आसान भाषा में समझते हैं।

HMPV वायरस क्या है? ये कोरोना जैसा है क्या?
HMPV वायरस क्या है? ये कोरोना जैसा है क्या?
सवाल 1: HMPV वायरस क्या है? ये कोरोना जैसा है क्या?

जवाब:
HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस। ये सांस से जुड़ी बीमारी फैलाने वाला RNA वायरस है। इसमें मरीज को खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और नाक बहने जैसी प्रॉब्लम होती है।

ये वायरस ठंड के मौसम में ज्यादा फैलता है और अमेरिका के CDC (सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) के मुताबिक, ये उसी फैमिली का है जिसमें रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) आता है। RSV ज्यादातर छोटे बच्चों में फेफड़ों और सांस की नली में इंफेक्शन करता है।

अब बात करें कोरोना की तो कोरोना SARS-CoV-2 वायरस की वजह से हुआ था, जो अलग फैमिली से आता है। लेकिन दोनों के लक्षण काफी हद तक एक जैसे हैं।

HMPV और कोरोना में फर्क:

कोरोना का असर मौसम पर निर्भर था, लेकिन HMPV हर मौसम में फैल सकता है।
HMPV के केस ठंड से लेकर वसंत के मौसम में पीक पर होते हैं।
लक्षण जैसे खांसी, बुखार, सांस की दिक्कत और नाक बंद होना, दोनों में मिलते-जुलते हैं।

HMPV कितना खतरनाक है?

ये वायरस जानलेवा तो नहीं है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, छोटे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

सामान्य लक्षण:


HMPV और COVID-19 के लक्षणों में खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत और नाक बंद होना शामिल है। हालांकि, HMPV का असर तापमान पर निर्भर नहीं करता, जिसके कारण यह हर मौसम में फैल सकता है।

CDC के मुताबिक, HMPV अमेरिका में ठंड से लेकर वसंत तक के महीनों में अधिक फैलता है, जबकि COVID-19 मुख्यतः एक मौसमी बीमारी के रूप में उभरा था।

तो फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूर रखें। मास्क, साफ-सफाई और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखें।

HMPV के भारत में कितने केस, जानिए

https://swadeshlive.com/chinas-virus-knocks-in-india/

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की