पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले कैसे हुए नाकाम? वायुसेना ने जारी किया आधिकारिक बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह विफल कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने बताया कि गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से किए गए 100 से अधिक हमलों को निष्प्रभावी कर दिया गया, जिनमें से 50 से अधिक ड्रोन शामिल थे।

वायुसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारत ने इन हमलों का सामना करने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीकों, एंटी-एयरक्राफ्ट गनों, और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों का प्रभावी रूप से उपयोग किया।

बयान में बताया गया कि पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने के लिए ‘पचोरा’ और ‘समर’ मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, रडार गाइडेड एंटी एयरक्राफ्ट गन ने भी हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह ऑपरेशन अत्यंत सटीकता और संयोजन के साथ किया गया, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली और ज़मीनी सुरक्षा इकाइयों के बीच उत्कृष्ट तालमेल रहा।

भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की घुसपैठ या आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior: तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस, कोर्ट ने 22 जून को किया तलब

Gwalior मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला न्यायालय ने खाकी को शर्मसार करने वाले

Gwalior: तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस, कोर्ट ने 22 जून को किया तलब

Gwalior मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला न्यायालय ने खाकी को शर्मसार करने वाले

Haridwar में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

Report by: Dharmraj Haridwar में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।

IIIT Hostel Theft Case: नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर

IIIT Hostel Theft Case: एग्जाम के दौरान खाली हॉस्टल को बनाया निशाना

Food Poisoning Case: तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

Food Poisoning Case: फूड पॉइजनिंग की आशंका, तीन बच्चों का अस्पताल में

Narwana: आरोपी की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, घायल

Report by: Virendra Sharma Narwana: हरियाणा के नरवाना में रंगदारी मांगने के

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

Horoscope 12 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि (Aries) आज का दिन विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी