नेपाल में भीषण हादसा, 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की खबर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नदी में गिर गई। बस में 40 भारतीय सवार थे। इस हादसे को लेकर नेपाल पुलिस की ओर से पुष्टि भी कर दी गई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, 40 लोगों के साथ एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों के मारे जाने की भी खबर है।

वहीं जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है।” नेपाल में जो बस हादसे का शिकार हुई है वो यूपी की बताई जा रही है। बस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में, हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या राज्य से कोई इसमें शामिल है।

मौके पर पहुंची नेपाल की पुलिस

नदी में गिरी बस से लोगों को निकालने के लिए नेपाल पुलिस मौके पर मौजूद है। रेस्कयू के बारे में नेपाली अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन बचावकर्मी अपने काम में लगे हुए हैं। बता दें कि यह हादसा तनाहुन जिले में हुआ है। बस उत्तर प्रदेश की है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश के किस जिले से नेपाल गए थे।

किसके नाम पर है बस रजिस्टर्ड ?

नेपाली पुलिस के मुताबिक बस का नंबर UP FT 7623 है। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। अचानक यह नदी में गिर गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने बस को नदी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। यह बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के धर्मशाला बाजार के सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

नेपाली मीडिया के अनुसार, यह बस पृथ्वीराज मार्ग के दमौली मुगलिंग रोड सेक्शन पर मर्सियांगडी नदी में गिरी है। दुर्घटना का कारण मोड़ पर नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। बस नदी किनारे पानी में पलट गई, जिससे कई लोग बह गए, लेकिन कई लोगों को बचा लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के