,

Muradabad news: शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, फर्जी पैथलॉजी लैब सील

Muradabad news

रिपोर्टर- शमशेर मलिक

माहीगिरान मोहल्ले में अवैध लैब का खुलासा

Muradabad news: ठाकुरद्वारा नगर स्थित मोहल्ला माहीगिरान में अवैध रूप से संचालित एक पैथलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय स्तर पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।

जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

Muradabad news: जांच के दौरान लैब संचालक पंजीकरण से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अलावा लैब पर न तो कोई अधिकृत फ्लेक्स बोर्ड लगा था और न ही संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध थी। इन खामियों को देखते हुए लैब को नियमों के विरुद्ध संचालित पाया गया।

लैब सील, संचालक की पहचान

Muradabad news: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से अवैध रूप से चल रही पैथलॉजी लैब को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार इस लैब का संचालन ग्राम राजपुर केसरिया निवासी अली नामक युवक द्वारा किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण चल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read this: Unnao news 5 January : लव-मैरिज के बाद दुल्हन फंदे पर लटकी मिली

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…