Badaun news 6 January: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Badaun news

REPORT: SHAMIM AKHTAR

उसहैत क्षेत्र में सुबह मिला शव

Badaun news: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना उसहैत क्षेत्र का है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति का शव सुबह खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पेट में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि वह रात में खेत की रखवाली के लिए गया था।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

Badaun news: परिजनों ने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले मछली पकड़ने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, तभी से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, चार टीमें गठित

Badaun news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित की हैं और जांच तेज कर दी गई है।

Read This: Muzaffarnagar: महालक्ष्मी फैक्ट्री निरीक्षण पर उठा विवाद, प्रदूषण विभाग और BKU कार्यकर्ताओं के बीच आरोप–प्रत्यारोप