,

Jharkhand crime news: जमुआ के भूपतडीह में जमीन विवाद पर फायरिंग, सात अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand crime news

Report by: Vivek Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Jharkhand crime news: जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर गंभीर फायरिंग की घटना हुई। स्थानीय निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि 5-6 अपराधियों ने उनके साथ मारपीट और फायरिंग की। पुलिस ने रामू साव, विजय साव, संजय कुमार उर्फ संजय मंडल, पंकज कुमार यादव उर्फ कारू यादव, अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा, नारायण मंडल और राज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टा, 23 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन, एक सेंट्रो कार और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

Jharkhand crime news: फारयिंग के दौरान पीड़ित घायल

Jharkhand crime news

फायरिंग के दौरान रामू साव के साथ दुर्घटना भी हुई। उनके कमर में रखा पिस्टल कॉक होने के कारण खुद को लगी गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें SNMMCH, धनबाद में भर्ती कराया गया है।

Jharkhand crime news: कार्रवाई कर रही पुलिस

खोरीमहुआ के SDPO राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जंगल में छापेमारी की। आरोपियों और हथियारों को मौके से बरामद किया गया।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज

जमुआ थाना में FIR दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 109, 111(3), 351(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत चलाया जा रहा है। सभी आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Giridih Worker Death: बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में हादसा, 1 मजदूर की मौत, मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर परिजन धरने पर

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…