,

Kasganj news 6 January: खुद को दारोगा बताकर फोन पर धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट,, वसीम कुरैशी

सेमरा मोर्चा गांव के युवक को दी धमकी

Kasganj news: जनपद कासगंज के थाना सिढपुरा क्षेत्र अंतर्गत गांव सेमरा मोर्चा निवासी योगेश कुमार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को दारोगा बताते हुए धमकाया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पीड़ित को डराने की कोशिश की। इस फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फोन की धमकी से पीड़ित योगेश कुमार

जातिसूचक शब्दों और एकांत में बुलाने का आरोप

Kasganj news: वायरल ऑडियो में कथित आरोपी द्वारा आपा खोते हुए गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल सुना जा रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित को एक तय स्थान पर अकेले आने के लिए बुलाया गया, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर, जांच शुरू

Kasganj news: मामले को लेकर पीड़ित के बड़े भाई गिरीश चंद्र ने थाना सिढपुरा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना होगा कि वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

Read This: Chhatarpur road accident: ट्रैक्टर–पिकअप की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल