,

Agra news: अनधिकृत कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra news

रिपोर्ट: फरहान खान

ताजगंज क्षेत्र में अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Agra : अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ताजगंज क्षेत्र के वार्ड-2 अंतर्गत टीले का नगला, धांधुपुरा इलाके में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को प्राधिकरण ने आज 06 जनवरी 2026 को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिना अनुमति हो रही थी प्लॉटिंग

Agra news: एडीए के अनुसार, उमेश पटेल द्वारा करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना किसी ले-आउट स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। यह निर्माण पूरी तरह नियमों के विपरीत था। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने जांच कर कार्रवाई की योजना बनाई और प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजा।

कानून के तहत सख्त कदम, आगे भी जारी रहेगा अभियान

Agra news: प्रवर्तन टीम ने जेसीबी मशीनों और सचल दस्ते के साथ पहुंचकर अवैध कॉलोनी में बनाई गई सड़कें, प्लॉटिंग के निशान और अन्य ढांचों को पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि दोबारा निर्माण न हो सके। एडीए अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के तहत की गई है। प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, साथ ही चेतावनी दी है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read This: Contaminated Water Bhagirathpura: दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का दौरा, जीतू पटवारी और उमंग सिंगार ने पीड़ितों से की मुलाकात

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की