,

आज का राशिफल: 17 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल: 17 नवंबर 2025

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा। यदि किसी कार्य को लेकर मन में संशय हो, तो उसमें आगे बढ़ने से बचें। मनमौजी स्वभाव के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी कार्य के दौरान मन भटक सकता है, इसलिए ध्यान बनाए रखें।

वृष राशि
आज का दिन मौज–मस्ती से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा, इससे घर की परेशानियाँ कम होंगी। किसी साथी के साथ नई योजनाओं पर चर्चा होगी। साझेदारी में कदम सोच-समझकर ही बढ़ाएं। अविवाहित जातकों की मुलाकात साथी से हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि
वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, क्योंकि अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। पिकनिक या घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शौक और मनोरंजन संबंधी खरीदारी में खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक क्रोध से बचें।

कर्क राशि
आज आपके पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, विशेषकर व्यापार संबंधी सलाह को लेकर। घर में नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसके लिए आप ऋण आवेदन भी कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। अपनी निजी बातों को बाहरी लोगों के साथ साझा करने से बचें।

सिंह राशि
आज का दिन धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए उपयुक्त है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। व्यापार में आ रही समस्या आपको विचलित कर सकती है। किसी कार्य में बिना सोचे-समझे कदम बढ़ाने से बचें। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है और उन्हें नए स्थान पर कार्य का अवसर मिलेगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेनी होगी। जीवनसाथी को करियर में लाभ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें, इससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

तुला राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण मुलाकातों के लिए शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बन सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सुखद समाचार मिलेगा। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। यदि किसी कार्य को दूसरों पर छोड़ेंगे तो वह लटक सकता है। खानपान का ध्यान रखें, वरना सेहत में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी निर्णय में अपनी बुद्धि का सही प्रयोग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक भागदौड़ के कारण थकान महसूस होगी। संतान आपकी इच्छा के विपरीत कार्य कर सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव होगा। सरकारी कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है।

धनु राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। पुरानी गलती से सीख मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। किसी दूरस्थ परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है।

मकर राशि
आज का दिन परिश्रम से भरा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश होंगे और प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। नया वाहन खरीदने का योग बनेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, क्योंकि हाथ खुला रहने से अनावश्यक कार्यों में धन व्यय हो सकता है। नया घर खरीदने की योजना बनाने से पहले आय-व्यय का संतुलन देखें। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। किसी तनाव के लिए पिता से बात करना लाभकारी रहेगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह सफलतापूर्वक निभाएगी।

मीन राशि
आज निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य में जल्दबाजी करना हानिकारक हो सकता है। बॉस को आपकी कोई बात अखर सकती है, इसलिए संयमित वाणी का प्रयोग करें। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए