Horoscope 29-01-2026: जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope 29-01-2026

Horoscope 29-01-2026:

१. मेष राशि
दिन तनाव और अनावश्यक भागदौड़ भरा रह सकता है। दूसरों की बातों में आकर उलझन न बढ़ाएं। नए वाहन की योजना सोच-समझकर बनाएं। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। पुरानी बीमारी परेशानी दे सकती है। परिवार में किया गया वादा निभाना जरूरी होगा।

२. वृष राशि
दिन मौज-मस्ती और नए अनुभवों से भरा रहेगा। नई सोच से लाभ मिलेगा और नए मित्र बनेंगे। खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है। अविवाहितों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें।

३. मिथुन राशि
वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है। सामाजिक कार्यक्रम में कही बात गलत समझी जा सकती है। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी रखें। संपत्ति से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। ध्यान भटकने से काम प्रभावित हो सकता है।

Horoscope 29-01-2026

Horoscope 29-01-2026:

४. कर्क राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में दी गई जिम्मेदारी सफल रहेगी। दूर के परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें। पुराना लेनदेन उलझन बढ़ा सकता है। वरिष्ठों की बात प्रेरणा देगी। वाहन खरीदने की योजना बनेगी।

५. सिंह राशि
मनचाहा लाभ मिलने के संकेत हैं। सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुशासन रखना होगा। आपकी भलाई को लोग गलत समझ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

६. कन्या राशि
मन की उलझनें माता से साझा करने से हल होंगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। परिवार की ओर से सरप्राइज़ मिल सकता है।

Horoscope 29-01-2026

७. तुला राशि
शुभ और मांगलिक आयोजनों में भागीदारी होगी। वातावरण आनंदमय रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें। रुका हुआ धन संबंधी काम पूरा हो सकता है। बच्चों की इच्छा पूरी करेंगे।

Horoscope 29-01-2026:

८. वृश्चिक राशि
नए प्रयोग और योजनाओं के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसाय में नए विचार लागू होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में शुभ सूचना मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पिता की बात बुरी लग सकती है, पर संयम रखें। खोई हुई प्रिय वस्तु मिल सकती है।

९. धनु राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आय को लेकर सतर्कता जरूरी है। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।

१०. मकर राशि
सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन स्तर में सुधार होगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

Horoscope 29-01-2026

११. कुंभ राशि
दिन सामान्य से मिला-जुला रहेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें और बड़ों का सम्मान रखें। यात्रा से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं।

१२. मीन राशि
व्यवसाय में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। दूसरों की सलाह पर निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। सरकारी कार्य पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आय और पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की