Horoscope 02-02-2026: जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/horoscope-14-june-2026/

Horoscope 02-02-2026:

आज का दिन आपके लिए आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। आसपास चल रहे विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके हित में होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक सूचना मिल सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत संभव है। परिवार और संबंधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा और एकाग्रता बढ़ेगी।

Horoscope 02-02-2026

२. वृष राशि
आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा विचलित रह सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन से जुड़ी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। निवेश करते समय सतर्कता जरूरी है। किसी परिजन के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात या आयोजन की योजना बन सकती है।

३. मिथुन राशि
आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। संतान की इच्छा पर नया वाहन लेने का विचार बन सकता है। खर्चों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी, इसलिए अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

Horoscope 02-02-2026: कर्क राशि

आज का दिन कुछ उलझनों भरा रह सकता है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। संपत्ति से जुड़ी योजना के लिए ऋण आवेदन कर सकते हैं। सरकारी मामलों में निर्णय आने में समय लग सकता है। मन में निराशा के भाव रहेंगे, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।

Horoscope 02-02-2026

५. सिंह राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और रुके हुए काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदार के साथ योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। अच्छे खानपान का आनंद मिलेगा। निवेश से जुड़े किसी प्रस्ताव पर सोच-समझकर निर्णय लें। धन-संपत्ति में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी।

६. कन्या राशि
आज आप किसी बड़े कार्य या परियोजना पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने से आत्मसंतोष मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि यात्रा की योजना थी तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। संतान के करियर से जुड़ी तैयारी पर ध्यान देंगे।

Horoscope 02-02-2026: तुला राशि

आज सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और परेशानी पैदा करने का प्रयास करेंगे। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के अवसर हाथ आएंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है।

Horoscope 02-02-2026

८. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। व्यापार में सुधार होगा और बड़े आदेश मिलने की संभावना है।

९. धनु राशि
आज प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों की योजना बन सकती है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद आ सकती है। घर में मांगलिक आयोजन से खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यों में लापरवाही से बचें। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

१०. मकर राशि
आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। सामाजिक और परोपकारी कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी होगा।

Horoscope 02-02-2026: कुंभ राशि

आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के माध्यम से व्यापार में लाभ होगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। यात्रा के दौरान नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

१२. मीन राशि
आज मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, जिससे कामों में देरी होगी। कोई महत्वपूर्ण सौदा अंतिम समय में अटक सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के कारण तनाव महसूस हो सकता है। नई नौकरी के लिए आवेदन करने का विचार बन सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार की संभावना है। खानपान में संयम रखें और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

50 Bedded Hospital: सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

50 Bedded Hospital सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

CM Vishnu Deo Sai: गरियाबंद दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कांग्रेस पर साधा निशाना

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को गरियाबंद

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन