ऐतिहासिक पल: नारी शक्ति का सम्मान, PM आवास पर जश्न; दीप्ति शर्मा के टैटू, जय श्री राम और 2017 की कहानी पर हुई चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Historic moment: PM Modi meets World Cup-winning 'Nari Shakti', encourages them over trolling

by: vijay nandan

नई दिल्ली: आईसीसी महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने चैंपियन टीम की मेजबानी की और उनकी ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश की ओर से बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा “यह शानदार वापसी है”

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम की जीत को “अविश्वसनीय” बताया और खासकर टूर्नामेंट में उनके संघर्ष और वापसी की सराहना की। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का सामना करने के बावजूद शानदार वापसी कर विश्व कप जीतने के लिए उनकी दृढ़ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीम ने आलोचनाओं को सकारात्मक ऊर्जा में बदलकर देश को गौरवान्वित किया है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया 2017 का समय

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुलाकात को भावुक पल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि 2017 में जब टीम पहली बार फाइनल में हार के बाद उनसे मिली थी, तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी।

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि “2017 में हम बिना ट्रॉफी के आपसे मिले थे, और आज हम ट्रॉफी के साथ मिले हैं। अब हम उम्मीद करते हैं कि हमें आपसे और अधिक बार मिलने का मौका मिलेगा।”

हरमनप्रीत का यह बयान न केवल जीत के गर्व को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि टीम भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए कितनी उत्सुक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी टीम के साथ बातचीत की और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

यह मुलाकात भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो देश भर की युवा लड़कियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

पीएम हमारी प्रेरणा: स्मृति मंधाना

टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है और वह पूरी टीम के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज सभी क्षेत्रों में लड़कियाँ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और यह प्रधानमंत्री जी के प्रयासों और प्रोत्साहन के कारण ही संभव हो सका है।”

दीप्ति शर्मा ने याद की 2017 की बात

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने 2017 की मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उस समय पीएम ने उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने को कहा था, जिससे वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे ‘जय श्री राम’ और उनकी भुजा पर बने भगवान हनुमान के टैटू पर भी चर्चा की। दीप्ति शर्मा ने जवाब दिया कि यह उन्हें शक्ति देता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर का बयान (पिछली खबर से): कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 की मुलाकात को याद करते हुए कहा था कि उस समय वे बिना ट्रॉफी के मिली थीं, और अब ट्रॉफी के साथ मिली हैं, इसलिए उनकी इच्छा है कि वे प्रधानमंत्री से और अधिक बार मिलें।

ये भी पढिए: कार्तिक पूर्णिमा: देव दीपावली पर ‘सुपरमून’ का अद्भुत नज़ारा, अमृतसर से गोवा तक चमका सबसे बड़ा और चमकीला चांद

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई