,

हाईकोर्ट ने सुनाई IAS अधिकारी को अनोखी सजा

- Advertisement -
Ad imageAd image

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आईएएस अधिकारी को अनोखी सजा सुनाई है। यह सजा कोर्ट की अवमानना के चलते सुनाई गई साथ ही हिदायत भी दी गई। जिसके बाद यह मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी रजनीश चंद्र को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया और साथ ही हिदायत दी कि समय पर जुर्माना नहीं भरा तो अतिरिक्त सजा दी जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने आईएएस अधिकारी को कोर्ट के उठने तक कोर्ट में बैठे रहने का आदेश भी दिया।

कोर्ट ने नहीं मानी माफी
विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने हलफनामा दायर कर माफी मांगी और कहा कि कोर्ट के सभी आदेशों का पालन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता सुमन देवी का बकाया भुगतान कर दिया गया है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की और उन्हें कोर्ट के उठने तक बैठने की सजा दी।

क्या है मामला
फतेहपुर जिले की सहायक अध्यापिका सुमन देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। सुमन देवी ने अप्रैल 2022 में अवकाश प्राप्त किया था और बीच सत्र में रिटायर होने के कारण सत्र लाभ के लिए आवेदन किया था। हालांकिए समाज कल्याण विभाग ने उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया। इसके बाद सुमन देवी ने हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर विभाग ने उन्हें सत्र लाभ तो दिया, लेकिन अप्रैल 2022 से लेकर 21 जनवरी 2023 तक का वेतन भुगतान नहीं किया। विभाग ने तर्क दिया कि इस अवधि में सुमन देवी ने कोई कार्य नहीं किया, इसलिए वे वेतन की हकदार नहीं हैं।

कोर्ट ने माना आदेश की अवमानना
हाईकोर्ट ने सुमन देवी की याचिका मंजूर करते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया था। इसके बावजूद रजनीश चंद्र ने शिक्षिका को वेतन देने से इनकार करते हुए नया आदेश जारी किया। इस पर सुमन देवी ने कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के दौरान पाया कि विभाग ने आदेश की अवमानना की है। इसके बाद विशेष सचिव रजनीश चंद्र समेत अन्य अधिकारियों को तलब किया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा