89 साल के हुए हीमैन धर्मेंद्र सिंह, नाम बदलकर किया सबको हैरान!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Heman Dharmendra Singh turns 89, surprises everyone by changing his name

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम एक्टर माने जाने वाले धर्मेंद्र सिंह का आज जन्मदिन है। धर्मेंद्र सिंह आज 89 साल के हो चुके है। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को फिट रखे हुए हैं। उनका मानना है कि उम्र महज एक आंकड़ा होता है। वे श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे। धर्मेंद्र सिंह को देखकर बॉलीवुड के कई कलाकार उनकी पर्सनैलिटी की प्रशंसा किया करते थे। एक बार धर्मेंद्र को देखकर देव आनंद ने कहा था कि ‘ऐसी शक्ल मेरी क्यों नहीं है?’ उनकी सेहत और चेहरे की चमक देखकर एक बार दिलीप कुमार ने भी कहा था कि ‘अगले जन्म में धर्मेंद्र जैसी शख्सियत पाना चाहता हूं’।

नाम बदलकर किया हैरान

साल 1960 में आई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। तब से हम उन्हें धर्मेंद्र के नाम से जानते है। लेकिन उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज़ के बाद यह पता चला कि, धर्मेंद्र ने अपने नाम के साथ एक बड़ा बदलाव किया है। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में धर्मेंद्र ने शाहिद कपूर के दादा की भूमिका निभाई है।

शुरूआती क्रेडिट से जानकारी मिली है कि, धर्मेंद्र ने अपने जन्म के समय दिए गए मध्य और उपनाम को शामिल करने का फैसला लिया है। फिल्म के क्रेडिट में उनका नाम धर्मेंद्र सिंह देयोल लिखा हुआ है। जैसा की कई रिपोर्ट्स में पहले भी बताया जा चुका है। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दे कि, धर्मेंद्र के बचपन का नाम धर्मेंद्र सिंह देओल था। हालांकि वो अपना नाम सिर्फ धर्मेंद्र  लिखते थे। अब इंडस्ट्री में अनगिनत साल बिताने के बाद अभिनेता ने हाल ही में अपना मध्य और अंतिम नाम शामिल करने का फैसला लिया।

हेडमास्टर के बेटे है धर्मेंद्र सिंह

धर्मेंद्र सिंह का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में केवल किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह के पिता एक हेडमास्टर थे जबकि उनकी मां एक गृहिणी थी अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए मुंबई जाने से पहले अभिनेता पंजाब के साहनेवाल गांव में पले बढ़े थे। जब उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो धर्मेंद्र ने अपना मध्य और उपनाम हटा दिया। हालांकि जब उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने अभिनेता के रूप में इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो उन्होंने परिवार के उपनाम को बरकरार रखना दरूरी समझा।

पहली पत्नी प्रकाश कौर दूसरी हेमा मालिनी
धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर के साथ हुआ था. पहली शादी के दौरान उनकी उम्र महज 19 साल थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के 4 बच्चे हैं अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल), विजेता और अजेता देओल हैं। इसके बाद धर्मेंद्र ने दूसरी शादी 2 मई 1980 को एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की थी। हेमा से धर्मेंद्र को दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं। बता दें कि धर्मेंद्र के सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं।

धर्मेंद्र के बच्चों ने भी बनाई इंडस्ट्री में पहचान
एक्टर सनी देओल धर्मेंद्र के सबसे बड़े बेटे हैं। सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को लुधियाना में हुआ था। सनी देओल की पत्नी पूजा देओल इंडस्ट्री की लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। सनी देओल के दो बेटे करण और राजवीर हैं। धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल ने अपने बचपन की दोस्त तान्या आहूजा से लव मैरिज की है और इन दोनों के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम आर्यमान है जबकि दूसरे का नाम धरम है। तान्या एक बिजनेस वूमेन है।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना