कभी खाया है सुहागरात वाला पान, जानिए खूबियां…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Have you ever eaten the paan on your wedding night? Know its benefits

Khaike Pan Banaraswala: फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी एक super hit film थी ‘don’जिसका एक गाना खईके पान बनारस वाला, खुलजई बंद अक्ल का ताला, उस समय खूब मशहूर हुआ था। आज भी ये गाना उतना ही मेमस है। लेकिन पान की बात हो रही है तो उस समय बनारस के पानों की चर्चा खूब होती थी। लेकिन आज फर्रुखाबाद के पान की भी खूब तारीफ होती है। खासतौर से सुहागरात वाले पान की। जो शादी ब्याह के मौके पर खूब खाया जाता है। दूल्हा दुल्हन को भी इस पान की बाड़ा चबाने दिया जाता है।

शादी के सीजन में दुकान पर लगती है भीड़

यूपी के फर्रुखाबाद में आपको कई तरह के पान खाने को मिलेगा. यहां शादियों क सीजन में पान खाने वालों की भीड़ लगी रहती है. दुकान पर 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के पान मिलते हैं. यहां का सबसे मशहूर सुहागराती पान है. इसका स्वाद सबसे लाजवाब है.

पान सनातन संस्कृति का हिस्सा है

पान सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा है। पान पूजा से लेकर मुंह के स्वाद के लिए बनाया जाता है। मुख्य रूप से लोग खाना खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं। यह फर्रुखाबाद में आपको हर जगह आसानी से मिल जाता है। कमालगंज के तिराहे के निकट के पान की बात ही कुछ अलग है। यहां पान खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। वहीं जिले के नेता से लेकर अधिकारी भी इनके पान की दुकान पर जरूर आते हैं। यहां पर 10 मसालों से तैयार यह पान आपके मुंह में गजब की ठंडक भर देगा।

पान के दाम 20 रु. से लेकर 100 तक

इस दुकान पर हर वर्ग और उम्र के लोग पहुंचते हैं। ऐसे में उनके स्वाद का विशेष ख्याल रखा जाता है। यहां पर 20 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का पान मिलता है। बता दें कि यहां पान के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। यहां 10 मसालों से भरपूर अनोखा पान तैयार किया जाता है। पान में काजू, किशमिश, बादाम, महुआ फूल, चमनवहार, गुलकंद, चेरी, पास पास, तुलसी खजूर से बना पान, खाने हर रोज ग्राहकों की लंबी कतार लगती है। इस दुकान पर हर रोज 500 पान के पत्ते बिकते हैं। यहां 20 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का पान मिलता है।

वैसे तो फर्रुखाबादी पान का इतिहास सालों पुराना है, लेकिन बदलते वक्त के साथ भी जिसका स्वाद नहीं बदला है। वो है इस दुकान का पान स्वाद, जो आज बड़ा भी लाजबाव है। इनकी दुकान कमालगंज मुख्य चौराहे पर 25 सालों से अपने अलग स्वाद के लिए प्रदेश में मशहूर है। अगर आप भी स्वादिष्ट पान के शौकीन हैं, तो आपको 50 साल पुराने प्राचीन पान का स्वाद खाने को मिल जाएगा। कमालगंज के पान का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। क्योंकि इनकी दुकान का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि हर कोई यहां पर खिंचा चला आता है।

पीक सीजन पर 100 से लेकर 1000 रु. हो जाते हैं दाम

जैसा कि इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग विभिन्न प्रकार के पकवान जरूर खाते हैं, लेकिन इन दिनों शादी के सीजन में दूल्हे और दुल्हन के लिए एक पान काफी चर्चाओं में है। जिसको सुहागराती पान कहा जाता है। इस पान का स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खा लेता है। वह हमेशा याद रखना है। इस पान के स्वाद के साथ इसके दाम सुनकर लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में ये पान शादी की सीजन में खूब बिकता है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा