Fertilizer Supply : प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Fertilizer Supply : कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खरीफ सीजन से पहले पर्याप्त खाद भंडारण और पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

Fertilizer Supply : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी खरीफ फसलों के लिए प्रदेश में खाद की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले ही खाद के पर्याप्त स्टॉक और उसके सुचारु वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें खाद के लिए लंबी कतारों में न लगना पड़े।

Milk Digestion Tips : दूध के सेवन से बच्चों का भी पाचन हो रहा कमजोर, बाबा रामदेव से जानें कैसे बढ़ाएं Digestion क्षमता?

Fertilizer Supply : उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा

बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हैफेड तथा देश की विभिन्न प्रमुख खाद विक्रेता एवं उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान खाद भंडारण की विस्तृत जानकारी ली और आगामी खरीफ सीजन के लिए संभावित मांग, आवक तथा आपूर्ति श्रृंखला को लेकर आवश्यक सुझाव भी मांगे।

IND-W vs ENG-W : विश्व कप वॉर्म-अप में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का हाल

Fertilizer Supply : मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से होगा वितरण

कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की सफल और पारदर्शी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार भी खाद का वितरण ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के आधार पर किया जाए। किसानों द्वारा पोर्टल पर दर्ज फसल और रकबे के अनुसार ही उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे वास्तविक किसानों को बिना किसी बाधा के समय पर खाद मिल सके।

Fertilizer Supply : जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

किसानों के शोषण को रोकने के लिए मंत्री ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि खाद की जमाखोरी और कालाबाज़ारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को खाद विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई दुकानदार या डीलर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Fertilizer Supply : आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने अपने कृषि अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को आधुनिक सोच के साथ किसानों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि किसान पारंपरिक सिंचाई पद्धति के स्थान पर फव्वारा सिंचाई प्रणाली अपनाएं और खाद को पानी में मिलाकर सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाएं, तो इससे पानी की बचत के साथ-साथ खाद का संतुलित उपयोग भी संभव होगा। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार आएगा।

Fertilizer Supply : खाद कंपनियों ने निर्बाध आपूर्ति का दिया भरोसा

बैठक में मौजूद खाद उत्पादक एवं विक्रेता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने राज्य में खाद की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला स्तर पर समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक