,

Haryana Elections 2024: BJP ने निकाली विनेश फोगाट की काट, जुलाना विधानसभा सीट से इस चेहरे पर लगाएगी दांव! जानिए क्यों?

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में चुनाव के मद्देनजर बीजेपी-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कल (6 सितंबर) कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसके साथ ही जुलाना विधानसभा की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। बीजेपी ने अभी तक यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। 2019 के चुनाव में इस क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अमरजीत ढांडा ने बीजेपी उम्मीदवार को 24,193 वोटों से हराया था।

जुलाना विधानसभा से विनेश फोगाट को टिकट देकर कांग्रेस ने अपनी चाल चल दी है, जिसमें पार्टी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। विनेश फोगाट रविवार (8 सितंबर) से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। इसके साथ ही फोगाट अपने ससुराल बख्ता खेड़ा में पंचायत को संबोधित करेंगी। इसके अलावा विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने भी प्रचार के लिए क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है और गांव-गांव जाकर वोट जुटाने में लगे हैं। ताकि बहू को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई जा सके।

किसे टिकट दे सकती है बीजेपी?

हरियाणा के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन इसमें 90 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 67 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक जुलाना से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जिसके चलते बीजेपी सोच-समझकर ही उम्मीदवार घोषित करना चाहती है। इस विधानसभा क्षेत्र में 50 फीसदी आबादी जाट मतदाताओं की है। अगली लिस्ट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि वे जल्द ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अगली लिस्ट घोषित करेंगे।

बीजेपी खिलाड़ियों पर राजनीति नहीं करती- मोहन लाल बडोली

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि वे लोग हमारे देश के खिलाड़ी हैं और खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। बीजेपी उन पर राजनीति नहीं करती है।

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में