,

हार्दिक पांड्या के नाम T20I में बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या के नाम T20I में बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

IND vs SA: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेलने जा रही है, कटक में खेले गए पहले टी20 में हार्दिक पांड्या ने चोट से वापसी करते हुए 59 रनों की तूफानी पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अब दूसरे मुकाबले में भी उन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

एक विकेट दूर बड़ा रिकॉर्ड
हार्दिक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं। यह मील का पत्थर छूते ही वह टी20I में 100 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इससे पहले अर्शदीप सिंह (107) और जसप्रीत बुमराह (101) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Hardik Pandya will create history After Taking one wicket in IND vs SA 2nd  T20I no Indian achieve this feat so far हार्दिक पांड्या एक विकेट लेते ही  रचेंगे धांसू इतिहास, अब

भारत के पहले ऑलराउंडर बनने का मौका
हार्दिक पहले ही टी20I में 100 छक्के लगा चुके हैं। बस 1 विकेट मिलते ही वह 100 छक्के और 100 विकेट करने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन जाएंगे। दुनिया में यह कमाल अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ियों सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी और वीरनदीप सिंह ने किया है।

करियर के आंकड़े बताते हैं दम
अब तक हार्दिक ने 121 टी20I मैचों में 1919 रन बनाए हैं और 99 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 बार एक मैच में 4 विकेट भी झटके हैं। आज का मुकाबला उनके करियर को एक नई ऐतिहासिक ऊंचाई दे सकता है।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…