हापुड़ हाइवे पर हाइड्रा में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हापुड़ हाइवे पर हाइड्रा में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Reporter: Sunil Kumar, Edit By: Mohit Jain

हापुड़। दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही एक हाइड्रा मशीन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चलते वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, देखते ही देखते लपटों ने पूरी हाइड्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक ने कूदकर बचाई जान

हाइड्रा में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह घटना कोतवाली पिलखुआ क्षेत्र के हाइवे पर हुई। आग लगने के कारण हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की