Isa Ahmad
Report- Sunil Kumar
Hapur: हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान शराबी हुड़दंग का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर कुछ युवक बाइक खड़ी कर राहगीरों से बदसलूकी कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में विवाद की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हुड़दंग कर रहे युवकों को काबू में लिया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, शराब पीकर बदसलूकी और पुलिस से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।





