Hamirpur: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं 5 नाबालिग लड़कियां, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hamirpur

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच नाबालिग लड़कियों का रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है।

Hamirpur: फिल्मी गाने पर ट्रैक पर बनाई रील

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां फिल्मी गाने “प्यार बिन जीने में रखा क्या है” पर रेलवे ट्रैक पर चलते, बैठते और नाचते हुए रील बना रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक तरीके से वीडियो शूट किया।

Hamirpur: लाइक्स और शेयर के लिए बढ़ रहा जोखिम

आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स और शेयर पाने की होड़ में युवा लगातार जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह मामला भी उसी का उदाहरण है, जहां नाबालिग लड़कियों ने अपनी जान को खतरे में डालकर वीडियो बनाया।

Hamirpur: प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद

ऐसे मामलों को देखते हुए जरूरत है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए और लोगों को जागरूक करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और युवाओं की जान सुरक्षित रह सके।

read also: Vidhyak Rameshwar Sharma ने चंद्रशेखर तिवारी का किया समर्थन, मुस्लिम नेताओं पर साधा निशाना

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी