Hajaribagh News: वीर बाल दिवस श्रद्धा से मनाया गया, गुरु नानक पार्क में वीर साहिबजादों को किया नमन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hajaribagh veer bal diwas

रिपोर्ट- रुपेश सोनी

Hajaribagh News: शुक्रवार को हजारीबाग स्थित गुरु नानक पार्क में वीर साहिबजादों की स्मृति में वीर बाल दिवस श्रद्धा, सम्मान और एकता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के सभी धर्मों के लोग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और धार्मिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने वीर साहिबजादों के बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी पाठ और अरदास से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के अदम्य साहस, धर्म के प्रति अटूट निष्ठा और उनके महान बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि किस प्रकार साहिबजादों ने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने के बजाय धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनका जीवन आज भी समाज को सत्य, साहस और नैतिक मूल्यों की राह दिखाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि वीर साहिबजादों की शहादत को स्मरण करने के लिए यह आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में भी साहिबजादों ने जिस अद्वितीय साहस और संकल्प का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वीर बाल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि देश को अपने संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की याद दिलाने का अवसर है।


वहीं गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह कालरा ने कहा कि वीर साहिबजादों का बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को एकजुट रहने की सीख देता है। कार्यक्रम के अंत में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए देश की खुशहाली की कामना की गई।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की