खजुराहो के बाद ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म, आज फिर बारिश की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
खजुराहो के बाद ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म, आज फिर बारिश की संभावना

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को ग्वालियर का तापमान प्रदेश में दूसरा सबसे अधिक दर्ज किया गया। खजुराहो का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा, जबकि ग्वालियर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान में बिखरे-बिखरे बादलों की वजह से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अक्टूबर के पहले हफ्ते में छह साल बाद तापमान इतना कम दर्ज हुआ है। इससे पहले आमतौर पर अक्टूबर की शुरुआत में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहता था।

आज फिर बारिश की संभावना

गुजरात में भारी बारिश से उफनाई नर्मदा, 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों  पर भेजे - Heavy rain and flood situation in Gujarat Narmada river over  flowing Karjan Dam alert in

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ग्वालियर अंचल समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 6 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिख सकता है।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन नए सिस्टम के सक्रिय होने से आज तापमान में गिरावट संभव है। इससे मौसम में नमी बढ़ेगी और दिन के अंत तक बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

सर्दी जल्द दे सकती है दस्तक

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अरब सागर में एक भीषण चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ अगले 24 घंटों में पश्चिम की ओर बढ़ेगा। हालांकि यह कमजोर पड़ता जाएगा, लेकिन इसके प्रभाव से हवा की दिशा बदल सकती है।
इस बदलाव के कारण मध्य भारत के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश की स्थिति बनी रही, तो अगले हफ्ते से सर्दी की दस्तक महसूस की जा सकती है।

ग्वालियर में फिलहाल तापमान सामान्य से ऊपर है, लेकिन बदलते मौसम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने की संभावना है। आज शहरवासियों को हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ बदलते मौसम का अनुभव हो सकता है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया