ग्वालियर: गोलीबारी कर हत्या के प्रयास में दो भाइयों को सात साल की कैद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर : अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल का सश्रम कारावास सुनाया है। मामला करीब 22 महीने पुराना है, जिसमें दोनों आरोपियों ने टशन दिखाने के लिए पड़ोसी बाप-बेटे पर गोलियां दागी थीं।

दोषियों को सजा और जुर्माना

सेशन कोर्ट ने आरोपी अजब सिंह चौहान उर्फ गोले और उसके भाई रामभजन चौहान उर्फ पिंकी को दोषी पाते हुए सात साल की कैद के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया है। अजब सिंह पर 13 हजार और रामभजन पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की राशि जमा होने पर पीड़ित रामवीर सिंह और उनके बेटे गोविंद को 7-7 हजार रुपए मुआवजे के रूप में दिए जाएं।

घटना कैसे हुई थी?

यह मामला 12 नवंबर 2023 का है। फरियादी रामवीर सिंह चौहान, जो काशीपुरा (थाना उटीला) निवासी हैं, उस दिन अपने बेटे गोविंद के साथ खेत से घर लौटे थे। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही आरोपी अजब सिंह और पिंकी हथियार लेकर पहुंचे।

  • अजब सिंह ने रामवीर पर फायर किया, जिससे गोली उनके बाएं हाथ की कलाई में लगकर आरपार निकल गई।
  • बेटे गोविंद ने दरवाजा बंद कर पिता को बचाने की कोशिश की तो पिंकी ने उस पर गोली चलाई, जो उसके हाथ में लगी।
    हमले के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

पुराने विवाद से उपजा था तनाव

पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना की जड़ मई 2023 में हुए विवाद से जुड़ी थी। उस समय रामवीर का बेटा गोविंद अपनी पत्नी के साथ सोलापुर (महाराष्ट्र) में काम कर रहा था। आरोप है कि अजब सिंह वहां उनके कमरे तक पहुंचा और बहू से अभद्र व्यवहार किया। इसी बात को लेकर गोविंद और अजब में कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत तो हो गया था, लेकिन अजब सिंह ने बदले की ठान ली थी। बाद में गोविंद काम छोड़कर ग्वालियर लौट आया था।

कोर्ट का फैसला

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार्जशीट पेश की। लगभग 22 महीने चली सुनवाई में गवाहों के बयान और सबूतों को देखने के बाद अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी करार दिया। 14 अगस्त 2025 को सुनाए गए फैसले में अदालत ने दोनों को सात-सात साल का सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा दी।

Gwalior : टहलते युवक का अपहरण, तीन बदमाश गिरफ्तार

Report: Arvind Chouhan घर के बाहर अपहरण का मामला Gwalior : थाटीपुर

Madhya Pradesh : गूगल करेगा म.प्र. में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर पर फोकस Madhya Pradesh :

Madhya parades : दक्ष आयुष्मान पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

“दक्ष आयुष्मान” पहल के लिए राष्ट्रीय पहचान Madhya parades : दक्ष आयुष्मान

Thalapathi विजय की फिल्म ‘जना नायकन’: रिलीज़ को लेकर हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

फिल्म रिलीज़ पर कानूनी अड़चन Thalapathi थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना

Dehli : सुप्रीम कोर्ट ने मेनका गांधी को लगाई फटकार, आवारा कुत्तों पर दिए गए बयान पर नाराजगी

सुनवाई और अवमानना का मुद्दा Dehli सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के

Indore: वनडे टिकट 1 मिनट में बिकने पर पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत

Report: Devendra Jaiswal जनसुनवाई में शिकायत Indore इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित

Farrukhabad 20 January: यूपी बार काउंसिल चुनाव का पहला चरण शुरू, 333 प्रत्याशी मैदान में

Report: Sartaj khan मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजाम Farrukhabad उत्तर प्रदेश बार

Lucknow : यूपी दिवस विशेष: पलायन नहीं, अब ‘परावर्तन’ का युग

Reprt: Vandna Rawat रोजगार सृजन ने पलायन पर लगाई रोक Lucknow उत्तर

Alok Ranjan public address: सहरसा में कार्यकर्ता आभार समारोह

Report- Ratna Mishra Alok Ranjan public address: सहरसा विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान

Firozabad : नहर से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह लोअर गंग नहर में मिला शव, पुलिस मौके

Pilibhit : ओवरटेक बना जानलेवा, मिनी बस–ट्रक की भीषण टक्कर

रिपोर्ट: निज़ाम अली गजरौला क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा Pilibhit पीलीभीत के

Neha Kakkar : सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, नेहा कक्कड़ ने अफवाहों पर लगाई रोक

क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं Neha Kakkar मशहूर गायिका नेहा कक्कड़

Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

खेलते समय मासूम पर झुंड का हमला Moradabad मुरादाबाद जिले से दिल

BJP : अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, पीएम मोदी का जताया आभार

साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर BJP भारतीय जनता पार्टी

Morena: स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग छात्र लापता, मुरैना तक मिले सुराग

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल बैग लेकर निकले, घर नहीं लौटे Morena: स्कूल