ग्वालियर: किले से कूदी छात्रा, डेढ़ घंटे झाड़ियों में फंसी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर में 17 साल की नाबालिग छात्रा ने शनिवार शाम किले से छलांग लगाई और झाड़ियों में फंस गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद रस्सी की मदद से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला।

छात्रा ने पुलिस को बताया कारण

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसके भाई ने उसे डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने किले से कूदने का निर्णय लिया। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइट एंड साउंड पॉइंट से कूदा

छात्रा ने कूदने के लिए किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट का चयन किया। उस समय किले पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जो मौसम का आनंद ले रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। अचानक छात्रा के कूदते ही आसपास खड़े लोग चौक गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कॉन्स्टेबल ने की पहल

सूचना मिलते ही किले पर तैनात कॉन्स्टेबल ऋषि सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास खड़े लोगों की मदद से रस्सी के माध्यम से किले के तलहटी में अकेले उतरकर देखा कि छात्रा की सांस चल रही है। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम को भी बुलाया।

डेढ़ घंटे में रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद छात्रा को रस्सी की मदद से किला तलहटी से ऊपर सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Khairagarh में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश और आंधी से गर्मी से मिली राहत

Report by: Khilesh Verma Khairagarh जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य