BY: MOHIT JAIN
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सिंधिया ने जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यों की धीमी गति और अफसरों के रवैये पर नाराज़गी जताई। बैठक शुरू होने से पहले ही नगर निगम सभापति मनोज तोमर को अनुपस्थिति को लेकर फटकार लगाई।
सभापति से पूछा – “कल क्यों नहीं आए थे?”
बैठक शुरू होने से पहले सिंधिया ने सीधे प्रश्न किया –
“मनोज, कल क्यों नहीं आए थे? यह ठीक नहीं है।”
इस पर सभापति ने हाथ जोड़कर सफाई दी और कहा –
“महाराज, कल श्राद्ध में गया था।”
रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण
अपने प्रवास के दौरान सिंधिया ने रविवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
- झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने परियोजना की मौजूदा प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी दी।
- बताया गया कि कॉनकोर्स का ढांचा तैयार हो चुका है और बाकी कार्य तेजी से चल रहे हैं।
फुट ओवरब्रिज की चौड़ाई पर उठे सवाल
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने फुट ओवरब्रिज की संकरी सीढ़ियों पर सवाल उठाए।
डीआरएम ने जवाब दिया कि यह सीढ़ियां केवल प्लेटफॉर्म बदलने वाले यात्रियों के लिए होंगी और उनके लिए एसकेलेटर की भी व्यवस्था की गई है।
इस पर सिंधिया ने कहा –
“प्रयास करें कि सीढ़ियां कम से कम 4 फीट चौड़ी हों। पहले यहां 5 ट्रैक थे, मैंने 6 ट्रैक कराए हैं।”
पांच दिवसीय ग्वालियर प्रवास
सिंधिया का यह दौरा पांच दिनों तक चलेगा। रविवार को उन्होंने शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा किया और अब ग्वालियर पहुंचकर यहां विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।
- जर्जर सड़कों पर जताई नाराज़गी
- निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को दिए निर्देश
- रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर जोर दिया





