,

Gwalior: दिल्ली गया फोटोग्राफर, पीछे सूना घर बना निशाना: मुंह पर कपड़ा बांधकर चोर ले उड़ा 4 लाख के गहने

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Gwalior: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी, मोतीझील पहाड़ी में सूने मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने करीब चार लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक रविवार को घर लौटे।

फोटोग्राफर का परिवार बाहर गया था
श्रीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक शर्मा पेशे से फोटोग्राफर हैं। वह वैवाहिक कार्यक्रम की फोटोग्राफी के सिलसिले में चार दिन पहले दिल्ली गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे, जिससे मकान पूरी तरह खाली था।

रात में ताले तोड़कर घुसा चोर
रात के समय मुंह पर कपड़ा बांधकर एक चोर घर के बाहर लगे ताले तोड़कर अंदर घुसा। उसने इत्मीनान से कमरों की तलाशी ली, अलमारियों और लॉकर के ताले तोड़े और बैड खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवर समेट लिए।

दिल्ली से लौटने पर हुआ खुलासा
रविवार शाम दिल्ली से लौटने पर अभिषेक शर्मा ने जब घर के ताले टूटे और अलमारियां खाली देखीं, तब चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CCTV में दिखा संदेही चोर
घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे में एक युवक नजर आया है, जो मुंह पर कपड़ा बांधकर मुख्य गेट से घर में प्रवेश करता दिख रहा है। रात का अंधेरा और चेहरा ढका होने के कारण अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत