GWALIOR: ऑनलाइन शॉपिंग रिटर्न के नाम पर महिला से साइबर ठगी, खाते से उड़े 2 लाख रुपए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
GWALIOR

GWALIOR: ऑनलाइन शॉपिंग के बाद सामान वापस करने की कोशिश एक महिला को भारी पड़ गई। ठगों ने कस्टमर केयर बनकर लिंक भेजी और उस पर क्लिक करवाते ही महिला के बैंक खाते से करीब दो लाख रुपए निकाल लिए।

मीशो से मंगाया था सामान
दीनदयाल नगर निवासी रेणु मिश्रा, जो वेटनरी विभाग में कार्यरत हैं, ने कुछ दिन पहले मीशो एप से ऑनलाइन सामान मंगवाया था। सामान पसंद न आने पर उन्होंने उसे वापस करने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क किया।

पलक झपकते ही उड़ गई रकम
महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, तुरंत उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आ गया। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज
घटना के बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी और महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस बोली– जांच जारी
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि ऑनलाइन सामान वापसी के बहाने साइबर ठगी की गई है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Top 10 MP News: 26-12-2025

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को