Gwalior news: ग्वालियर में खेत की मेड़ को लेकर हिंसक झड़प, एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े; 9 घायल, 11 पर केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news: ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र स्थित कुलैथ गांव में खेत की मेड़ को लेकर चल रहा पुराना विवाद सोमवार शाम अचानक हिंसक हो गया। एक ही परिवार से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए और बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, सरिया और कुल्हाड़ी तक चल गई। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ का उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कुलैथ गांव निवासी पन्नालाल कुशवाह और नरेश कुशवाह एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। जमीन के बंटवारे के बाद से दोनों परिवारों के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। मेड़ टूटने को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते थे और आए दिन कहासुनी होती थी।

सोमवार को मेड़ तोड़े जाने के आरोप से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों ओर से रिश्तेदारों को बुला लिया गया। शाम होते-होते गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

इस झगड़े में एक पक्ष से पन्नालाल कुशवाह, कल्याण कुशवाह, श्याम कुशवाह, अनुष्का कुशवाह, कलावती कुशवाह और सतीश कुशवाह घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नरेश कुशवाह को कुल्हाड़ी से चोट आई है। इसके अलावा उनके जीजा द्वारिका कुशवाह, भांजी कविता और दामाद सूरज कुशवाह भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। एक पक्ष की ओर से नरेश कुशवाह की रिपोर्ट पर हरीसिंह कुशवाह, पन्नालाल कुशवाह, श्याम सिंह कुशवाह, भूरा और हेमसिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर द्वारिका प्रसाद, रवि कुशवाह, सूरज कुशवाह, नरेश, उदय और राज यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं