Gwalior news: फर्जी कॉल सेंटर से शादी का झांसा, पांच राज्यों के 1500 से ज्यादा लोग ठगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: क्राइम ब्रांच ने शहर के मयूर नगर और ज्योतिनगर इलाके में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा कर बड़े ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह मेट्रिमोनियल वेबसाइट के नाम पर युवाओं और उम्रदराज कुंवारों को शादी का सपना दिखाकर उनसे पैसे ऐंठ रहा था। कार्रवाई में दो महिला संचालकों समेत कुल 20 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

कार्रवाई के बाद पुलिस के सामने ठगी की दर्दनाक हकीकत सामने आई। पकड़ी गई कॉलर युवतियों के मोबाइल पर लगातार पीड़ितों के फोन आने लगे। एक युवक ने पुलिस से कहा कि उसने “टीना” नाम की लड़की के लिए पैसे जमा कर दिए हैं, लेकिन अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा। जब पुलिस ने बताया कि वह लड़की असल में कॉल सेंटर की कॉलर थी और पूरा मामला ठगी का है, तो युवक हैरान रह गया। उसने बताया कि मदद और रजिस्ट्रेशन के नाम पर वह हजारों रुपये ट्रांसफर कर चुका है।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सक्रिय था। अब तक 1500 से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस का अनुमान है कि ठगी की कुल रकम डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह पहले फर्जी मेट्रिमोनियल प्रोफाइल बनाकर युवकों से संपर्क करता था। आकर्षक तस्वीरें भेजकर भरोसा जीतने के बाद कॉल सेंटर की युवतियां उसी लड़की बनकर बात करती थीं और अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता था। जब रकम ज्यादा हो जाती, तो मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ दिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को साधारण की-पैड मोबाइल दिए जाते थे, ताकि उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस न हो सके। सभी सिम और मोबाइल मास्टरमाइंड और संचालकों के नाम पर रजिस्टर्ड थे। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र