Gwalior news: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ग्वालियर में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: ग्वालियर में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने की चर्चाओं के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे स्थित गांधी पार्क पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विधायक साहब सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलना तानाशाही प्रवृत्ति और जनविरोधी सोच को दर्शाता है।

प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब मजदूर और श्रमिक परिवारों के लिए आजीविका का प्रमुख सहारा है। इस योजना का नाम महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है, जो श्रम, सत्य और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश गांधीजी के विचारों और विरासत का अपमान है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे किसी भी कदम का हर स्तर पर विरोध करेगी।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठकर भजन-कीर्तन भी किया। भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए “रघुपति राघव सीताराम, सबको सम्मति दे भगवान” भजन का सामूहिक पाठ किया गया। कांग्रेस ने दोहराया कि वह गरीब, मजदूर और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं