,

Gwalior news: स्कूटी फाइनेंस के दौरान खुला फर्जी लोन का मामला, कार पेंटर के नाम पर ले लिए गए लाखों के कर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news: ग्वालियर में एक कार पेंटर उस वक्त हैरान रह गया, जब स्कूटी फाइनेंस कराने के दौरान उसके नाम पर फर्जी लोन का खुलासा हुआ। शोरूम में बैंक कर्मचारियों द्वारा सिविल रिपोर्ट जांचने पर पता चला कि उसके नाम से पहले ही दो लोन चल रहे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 6 लाख 25 हजार रुपये है। दोनों लोन पंजाब एंड सिंध बैंक से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पीड़ित परमाल सिंह, जो डबरा देहात के प्रेम नगर कॉलोनी का रहने वाला है और पेशे से कार पेंटर है, ने बताया कि उसने कभी कोई लोन नहीं लिया। यहां तक कि उसने मोबाइल भी फाइनेंस पर नहीं खरीदा, फिर भी उसके नाम पर लाखों रुपये का कर्ज दर्ज होना सामने आया। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके आधार और पैन कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया।

परमाल सिंह ने बताया कि वह एक साधारण और गरीब परिवार से है और पेंटिंग का काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा करता है। अचानक इस तरह के फर्जी लोन सामने आने से वह और उसका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। उसका कहना है कि इस खुलासे के बाद से उसे न दिन में चैन है और न रात में नींद आ रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर सेल थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जालसाजों को जल्द पकड़कर उसके नाम से दर्ज फर्जी लोन हटवाए जाएं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की