,

ग्वालियर: बीएलओ और बीएलए मिलकर करेंगे एसआईआर की समीक्षा, छूटे मतदाताओं का होगा सत्यापन

ग्वालियर: बीएलओ और बीएलए मिलकर करेंगे एसआईआर की समीक्षा, छूटे मतदाताओं का होगा सत्यापन

ग्वालियर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत अब अंतिम चरण की समीक्षा शुरू होने जा रही है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ और बीएलए संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगे। इन दोनों दिनों में मतदान केन्द्रों पर छूटे हुए मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा और मतदाता सूची से जुड़ी सभी त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।

SIR in UP: एसआईआर में ढाई लाख मतदाता की तलाश, 11 दिसंबर तक जमा करना होगा  गणना फॉर्म - sir in up search for 2 point 5 lakh voters submit form by dec  11

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों से बीएलए की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने इस संबंध में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे 8 और 9 दिसंबर को अपने बीएलए की मतदान केन्द्रों पर उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शी और प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके। दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केन्द्रों पर बीएलओ और बीएलए उपस्थित रहेंगे और गणना पत्रकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मृतक, स्थानांतरित और दोहरे नामों की होगी जांच

कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न रहे। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम सूची में एक से अधिक बार दर्ज हैं, उनके नामों में भी सुधार किया जाएगा। मतदान क्षेत्र से बाहर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की जानकारी को भी अद्यतन किया जाएगा। आम नागरिक भी मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दे सकेंगे।

नए मतदाता फॉर्म भरकर ही जुड़ सकेंगे

नए मतदाता का नाम सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा, जबकि क्षेत्र परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 जमा करना होगा। प्राप्त सभी फॉर्मों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 11 दिसंबर तक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त कर सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी को भी आवश्यक बताया गया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…