ग्रेटर नोएडा: मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत; सुसाइड नोट बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्रेटर नोएडा: वेस्ट में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक मां और उसके बेटे ने सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

घटना के अनुसार, महिला साक्षी चावला (37) और उनका पुत्र दक्ष चावला (11) बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में रहते थे। बेटे की मानसिक विक्षिप्तता के कारण मां पिछले दस वर्षों से लगातार उसके इलाज और देखभाल में लगी हुई थी। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे दोनों ने बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि गिरते ही मां-बेटे की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, मृतक लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें महिला ने अपने पति के लिए ‘सॉरी’ लिखा और स्पष्ट किया कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। घटना के समय महिला का पति, जो गुरुग्राम में CA है, अपने कमरे में मौजूद था। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने बेटे को दवा देने के लिए कहा था और फिर अपने कमरे में चले गए। इसी बीच महिला और उनका बेटा छलांग लगाकर आत्महत्या कर बैठे।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर फैला दी है।

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत