बेमेतरा में शतरंज स्पर्धा का भव्य समापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Grand closing of chess competition in Bemetara

रिपोर्टर: संजू जैन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा के सहयोग से आयोजित अंडर-13 शतरंज स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 19 मई को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक एवं स्कूल संचालिका भावना बोहरा रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विधायक भावना बोहरा ने कहा, “शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह एक जीवन शैली है जिसमें रणनीति, एकाग्रता, धैर्य और खेल भावना का समावेश होता है। अगर हम इन मूल्यों के साथ खेलें, तो न सिर्फ खेल में बल्कि जीवन में भी सफलता निश्चित है।” उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद राठी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाला बताया और इसके सफल आयोजन के लिए एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा और छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की उपाध्यक्ष के रूप में भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया।

विशेष अतिथि एवं टूर्नामेंट डायरेक्टर विनीत राजोरिया ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारियों और आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

यह आयोजन बच्चों के भीतर रणनीतिक सोच, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में