,

Gorakhpur:तहसील दिवस में पीड़ित महिला का आत्मदाह का प्रयास, अधिकारियों में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report By: Arun Kumar

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील में तहसील दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित महिला ने अधिकारियों के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने पहले उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और इसके तुरंत बाद खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और तहसील कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को किसी तरह बचा लिया।

Gorakhpur: एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने महिला को समझाइश देकर शांत कराया और उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जमीन कब्जे का लगाया आरोप

पीड़ित महिला गुजराती देवी पत्नी सुक्खू चौहान, निवासी रामनगर केवटलिया टोला गोसाईपुरवा, थाना कैंपियरगंज ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी भूमि आराजी संख्या 333 पर गांव के दबंग त्रिभुवन गुप्ता समेत अन्य लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में कैंपियरगंज थाने पर तैनात कांस्टेबल महेंद्र तिवारी, राजस्व निरीक्षक रमाशंकर और हल्का लेखपाल गुरबिंदर सिंह की मिलीभगत है।

न्याय न मिलने से टूटी पीड़िता

महिला ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। न्याय न मिलने से आहत होकर उसने तहसील दिवस के दौरान यह कदम उठाने की कोशिश की।

जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा

प्रशासन ने पीड़ित महिला को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं इस घटना के बाद तहसील दिवस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की