Gorakhpur: सीएम योगी ने शहरी बेघर लोगों को बांटे कंबल, शीतलहर से बचाव के दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur

By: Vandana Rawat

Gorakhpur: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 28 दिसंबर 2025 को गोरखपुर जनपद में शहरी बेघर लोगों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शीतलहर से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने शीतलहर को देखते हुए सभी जनपदों में रैन बसेरों की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है। ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई भी खुले में न सोए-सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश
सीएम ने कहा कि शीतलहर के दौरान प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद समय पर पहुंचे, ताकि ठंड से किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से