Gold- Silver Price: सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.63 लाख के पार, तीन दिन बाद कीमतों में उछाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold- Silver Price

Gold- Silver Price: लगातार तीन दिन तक गिरावट के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 817 रुपए बढ़कर करीब 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव लगभग 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Gold- Silver Price: चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को एक किलो चांदी 2,080 रुपए महंगी होकर लगभग 2.63 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव करीब 2.60 लाख रुपए प्रति किलो था।

Gold- Silver Price: शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं सोने के दाम

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग हो सकते हैं। इसके पीछे कई वजहें होती हैं, जैसे ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा का खर्च। सोना एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में ईंधन और सुरक्षा पर अतिरिक्त खर्च होता है, जिससे स्थानीय कीमतें प्रभावित होती हैं।

इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में मांग भी कीमतों पर असर डालती है। दक्षिण भारत जैसे राज्यों में सोने की खपत काफी अधिक है, जिससे ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं और कई बार ग्राहकों को कुछ छूट भी मिल जाती है।

Gold- Silver Price: स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन भी तय करते हैं रेट

हर राज्य और शहर में ज्वेलर्स के अपने संगठन होते हैं, जो स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर कीमत तय करने में भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ज्वेलर्स के पास मौजूद पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट को प्रभावित करती है।

Gold- Silver Price: 2026 में अब तक काफी महंगे हुए सोना-चांदी

इस साल अब तक सोना करीब 26,373 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में करीब 32,383 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी साल 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंच चुके हैं।

Gold- Silver Price: कीमत बढ़ने के पीछे ये बड़े कारण

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जारी संकट से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका रहती है और ऐसे में सोना एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

दुनियाभर के केंद्रीय बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी मांग मजबूत बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के कारण भी निवेशकों की रुचि कीमती धातुओं में बढ़ी है।

Gold- Silver Price: 1.80 लाख तक पहुंच सकता है सोना

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने लगभग 863 टन सोना खरीदा था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंचने का अनुमान है।

साथ ही गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

read also: Poetry Event: भोपाल में 18 मार्च को होगा कर्मश्री का 25वां कवि सम्मेलन, डॉ. कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का