Giridih News: भूमाफिया सह JMM नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन को जेल, जमीन हड़पने और महिलाओं से मारपीट के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Giridih News: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत के गादी गांव में जबरन जमीन कब्जाने और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भूमाफिया सह जेएमएम नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी फर्जी तरीके से तैयार किए गए कागजात के आधार पर गादी गांव की एक रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से अपने करीब 50 गुंडों के साथ वहां पहुंचा और काम शुरू कर दिया। जब रैयत और ग्रामीण इसका विरोध करने पहुंचे, तो हरवे-हथियार से लैस सेट्टी और उसके गुंडों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा और जानलेवा हमला किया।

Giridih News: इस हमले में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं ने पचम्बा थाना पहुंचकर मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी एवं उसके गुंडों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पचम्बा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी की, जहां से मुख्य आरोपी मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि इस घटना का महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो बीते दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।

Giridih News: पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान